सर्वे ऑफ इंडिया को कोर्स नेटवर्क परियोजना के लिए मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

देहरादून । सर्वे ऑफ इंडिया को अपनी अभिनव परियोजना ‘रियल टाइम प्रिसाइस पोजिशनिंग सर्विसेज थ्रू कोर्स नेटवर्क’ के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 (जूरी अवार्ड) से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के समापन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा ‘डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग से सरकारी प्रक्रियाओं के पुनर्गठन’ श्रेणी में दिया गया।

कोर्स नेटवर्क (CORS) परियोजना कम्युनिटी ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन के माध्यम से देशभर में रियल टाइम और उच्च सटीकता वाली पोजिशनिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है। इस अत्याधुनिक प्रणाली से डिजिटल शासन, आधारभूत संरचना विकास, भूमि सर्वेक्षण, मैपिंग, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा अन्य स्थान-आधारित सेवाओं में अभूतपूर्व सटीकता, विश्वसनीयता और गति प्राप्त हो रही है।

सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस उपलब्धि को भारत के भू-स्थानिक (Geospatial) ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। संस्थान ने कहा कि यह सम्मान आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और देश में विश्वस्तरीय जियोस्पेशियल सेवाएं उपलब्ध कराने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह पुरस्कार न केवल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों और तकनीकी टीम के समर्पण का प्रमाण है, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि भी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments