स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने आपदा राहत के लिए ₹ 51 लाख का योगदान दिया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को उनके आवास पर स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, यूनिवर्सिटी ने उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल में आई आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस सहयोग के लिए यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए जा रहे इस तरह के योगदान सराहनीय हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments