जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका करें निराकरण:शाह 

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भिलंगना समेत अन्य स्थानों पर संचार सेवाओं की समस्याओं की शिकायत आ रही है। जिसके निराकरण के लिए दूर संचार से संबंधित अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, दिशा की बैठक से लेकर अन्य स्तरों पर उठाई जानी वाली जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके निराकरण के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पिछली बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाई गई समस्याओं पर हुई कार्यवाही की जानकारी ली। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद का स्वागत करते हुए जिले के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क से वंचित बसावटों को पीएमजीएसवाई स्टेज-4 से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा कर हर घर तक पानी पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के सर्वे में कोई भी पात्र परिवार छूटना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद को किसान सम्मान निधि का लाभ मिले। इसके लिए कृषि विभाग को काम करें। कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए संबंधित स्थानीय निकाय और प्रशासन को भूमि की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे शहरी गरीब व्यक्ति को भी आवास की सुविधा मिल सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments