तलविंदर का जादू चलेगा 17 अप्रैल को

देहरादून । ग्राफिक एरा में वार्षिक उत्सव ग्राफेस्ट-26 15 अप्रैल से शानदार अंदाज़ में शुरू होने जा रहा है। तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक रंगों का यह संगम तीन दिनों तक कैंपस को जोश और ऊर्जा से भरेगा ।

ग्राफेस्ट-26 में देश-विदेश से आए हजारों छात्र-छात्राएं अपने तकनीकी कौशल और मंचीय प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। 15 अप्रैल को ग्राफेस्ट के पहले दिन शाम को मशहूर पांडवाज़ बैंड अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे, जो पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर देगी। लोक संगीत और आधुनिक धुनों का उनका अनोखा संगम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा । ग्राफेस्ट में कई प्रकार के तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उत्सव में कैप्चर द फ्लैग (सीटीएफ), द न्यूरल नेक्सस (एआई मॉडल चैलेंज), रोबो वॉर्स, आर्कएक्सट्रीम (ब्रिज निर्माण प्रतियोगिता), आरसी कार रेसिंग, पेट्री प्लेट आर्ट, वाटर रॉकेट प्रतियोगिता, रिवर्स शार्क टैंक, रबर पावर्ड ग्लाइडर प्रतियोगिता, कुलिनरी कॉन्करर्स, ब्लॉसम्स इन हार्मनी, सीआईडी फाइल्स (क्राइम सीन मिस्ट्री), ई-स्पोर्ट्स (वैलोरेंट), एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, बैंड वॉर, एकल वाद्य यंत्र प्रदर्शन और रैप बैटल जैसे कार्यक्रम होंगे।

ग्राफेस्ट-26 में 17 अप्रैल को मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर तलविंदर सिंह सिद्धू अपनी लाइव परफॉर्मेंस से ऐसी वाइब बनाएंगे कि हर कोई बीट्स पर झूम उठेगा। ‘हसीन’, ‘ख्याल’ और ‘पल पल’ जैसे चर्चित गीतों के लिए प्रसिद्ध कलाकार की प्रस्तुति ग्राफेस्ट-26 को यादगार बना देगी। इस खास शाम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 अप्रैल की रात डीजे नाइट से गुलजार होगी

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments