शिक्षक आज जिला मुख्यालयों में करेंगे प्रदर्शन

देहरादून(आरएनएस)।   प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षक आज जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से अपनी जिला इकाईयों को बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को शिक्षकों ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक 18 अगस्त को चॉकडाउन हड़ताल पर हैं। स्कूलों में पढ़ाई से लेकर मासिक परीक्षा जैसे काम अतिथि शिक्षक संभाल रहे हैं। ऐसे में अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई ठप है और मासिक परीक्षाएं भी नहीं हो पा रही हैं। इधर, हड़ताल खत्म करने को लेकर शिक्षा महानिदेशक ने पहल करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से बुधवार को वार्ता भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। वहीं, सरकार अभी तक वेतन विसंगति और तदर्थ सेवाओं के मामले में स्पष्ट आदेश कर चुकी है। यह भी शिक्षकों के मांगपत्र में शामिल रहा है। हालांकि इस बार शिक्षक प्रधानाचार्य पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। क्योंकि 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरने का अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। ऐसे में शिक्षक सीधी भर्ती को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। जबकि इस सत्र में शिक्षा विभाग में स्थानांतरण नहीं होने को भी राजकीय शिक्षक संघ ने मुद्दा बनाया है। शिक्षा मंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक शिक्षकों की हड़ताल के बीच गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में हड़ताल में शामिल शिक्षकों के मुद्दे पर चर्चा की जानी है। बैठक का जो एजेंडा जारी किया गया है, उसमें न्यायालय में लंबित वरिष्ठता प्रकरणों, स्थानांतरण के मामलों पर चर्चा की जानी है। इस बैठक में प्रमुख सचिव न्याय, सचिव कार्मिक समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। शिक्षकों की गोपनीय आख्या मांगी शिक्षा निदेशालय ने मंडलीय अपर निदेशकों से सहायक अध्यापक एलटी पद पर तैनात शिक्षकों की गोपनीय आख्या(सीआर) मांगी है। इसके लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रमोशन का मौका देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments