देहरादून । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञ टीम ने आदि कैलाश परिक्रमा दौड़ में एथलीटों को दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने पांच चुनौतीपूर्ण स्थानों पर कैंप स्थापित कर एथलीटों की देखभाल सुनिश्चित की।
विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग के विशेषज्ञों ने गुंजी घाटी, कुटी गांव, जोलिंगकोंग गांव, आदि कैलाश और काला पानी घाटी में शिविर लगाए। इन शिविरों में एथलीटों को मैन्युअल थेरेपी, ट्रिगर प्वाइंट रिलीज और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी आवश्यक सेवाएं दी गईं, जिससे दौड़ के दौरान उत्पन्न होने वाली थकान और चोटों का त्वरित उपचार संभव हो सका।
यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विभाग और इंडो-तिबेटन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा संपन्न किया गया। अधिकारियों के अनुसार, उच्च ऊंचाई वाले मार्ग पर ऐसे शिविर एथलीटों की सुरक्षा और प्रदर्शन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुए।

Recent Comments