नाबालिग को भगा ले जाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/10/2025 को विकासनगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुंजा ग्रांट निवासी जावेद (उम्र 20 वर्ष) नामक युवक उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0-282/2025 धारा- 137(2)/351(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। गहन सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आज दिनांक 03/10/2025 को अभियुक्त जावेद पुत्र बदर खान को मोहण्ड सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग अपहर्ता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त कुंजा ग्रांट, कुल्हाल, कोतवाली विकासनगर का निवासी है। पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप कुमार, अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी, का0 रजनीश और म0का0 आशा शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments