शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून । विकासनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने 11 अगस्त को थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जान-पहचान आठ वर्ष पूर्व जुनैद पुत्र शहीद शाह निवासी ग्राम ढकरानी से हुई थी। आरोप है कि पिछले छह वर्षों से आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर युवती ने 1 अगस्त को डिवाइन अस्पताल ढकरानी में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 235/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। गठित टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को आरोपी जुनैद को चौकी बाजार विकासनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 26 वर्ष है और वह ग्राम ढकरानी, कोतवाली विकासनगर का निवासी है। गिरफ्तारी में महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह, हेड कांस्टेबल सुभाष और प्रदीप शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments