रुड़की(आरएनएस)। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मंगलवार को टोटा कल्याणपुर एहतमाल में 11 लाख रुपये की पुलिया के साथ ही अन्य कुछ सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र का विकास तेजी से होता रहेगा। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वह लगातार गांव-गांव के विकास के लिए बेहद गंभीर हैं। किसी भी गांव में विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा। हर गांव का तेजी के साथ विकास हो रहा है। जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी रास्ते, अस्पताल, पुलिया आदि का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस गांव को रुड़की ब्लॉक का एक मॉडल गांव और आदर्श गांव के रूप में पहचान मिलेगी। यहां की सड़क से लेकर पीने का पानी, स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

Recent Comments