

देहरादून। द आर्यन स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक ‘स्पिन ए यार्न – स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता’ का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने नन्हे विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और वाक्-कला का प्रदर्शन करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने ‘द फॉक्स एंड द क्रो’ जैसी पारंपरिक कहानियों के साथ-साथ ‘द बाइसिकल दैट रीच्ड द मून’, ‘द स्टोरी ऑफ ज़ीरो’ और ‘द मिस्ट्री ऑफ द मिसिंग रेनबो’ जैसी रोचक व कल्पनाशील प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के प्रभावशाली कथन, स्पष्ट उच्चारण, स्वर के उतार-चढ़ाव और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष (एचओडी) आशिमा चांदना द्वारा किया गया, जिसमें प्रस्तुतीकरण, उच्चारण और नाटकीय अभिव्यक्ति को मुख्य आधार बनाया गया। मंच का संचालन कक्षा 4 और 5 के छात्र-छात्राओं इनाया चांदना और निमाई ने किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 1 से सीरत गुप्ता ने प्रथम, तक्ष जायसवाल ने द्वितीय तथा गारवी गुलेरिया व हसन नमीर खान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में अनमोल कौशिक प्रथम, खुशविक गर्ग व वैष्णवी मेहता संयुक्त रूप से द्वितीय और युग अनिरुद्ध जोशी तृतीय रहे। कक्षा 3 में आनवी रावल प्रथम, शौर्य प्रताप सिंह द्वितीय तथा व्योम राठी व अनायरा जैन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 से हेयांश भंडारी ने पहला, अनव बंसल ने दूसरा और आहान चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 5 में अनन्या श्री प्रथम, ऋषिता राजपूत द्वितीय तथा मेहरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बी. दासगुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कहानी कहने की कला बच्चों में संवेदनशीलता, प्रभावी संवाद क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।
इसी के साथ विद्यालय में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘पिक्चर कंपोज़िशन प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दिए गए चित्रों के आधार पर अपनी सृजनात्मक सोच और लेखन कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया।


Recent Comments