हवन की राख जिसे ‘भस्म’ कहा जाता है, उसे केवल अवशेष नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का पुंज माना जाता है। अक्सर लोग इसे जल प्रवाहित कर देते हैं या फिर पेड़ों के नीचे डाल देते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके कुछ विशेष प्रयोग आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। यहां कुछ प्रभावी तरीके दिए गए हैं जिनसे आप हवन की राख का सदुपयोग कर सकते हैं।
नजर दोष से मुक्ति
अगर आपको लगता है कि घर में नकारात्मकता है या फिर किसी को नजर लगी है, तो हवन की राख का माथे पर हल्का तिलक लगाएं। दूसरा उपाय थोड़ी सी राख को कपूर के साथ जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। इससे घर में मौजूद वास्तु दोष कम होते हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
हवन की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इसमें मौजूद मंत्रों की शक्ति धन को आकर्षित करती है।
बुरे सपनों और डर से बचाव
अगर बच्चों को रात में डर लगता है या डरावने सपने आते हैं। एक छोटी सी कागज की पुड़िया में राख भरकर बच्चे के तकिए के नीचे रख दें। इससे मन शांत रहता है, बुरे सपने नहीं आते और नींद अच्छी आती है।
पौधों के लिए ‘अमृत’
अगर आप इसे घर में नहीं रखना चाहते, तो इसे कचरे में फेंकने के बजाय इसे अपने घर के पौधों में डालें। यह खाद का काम करती है और पौधों को कीड़ों से बचाती है।
कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए
यदि व्यापार ठीक नहीं चल रहा, तो हवन की थोड़ी सी राख को अपने कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार पर छिड़क दें या एक चांदी की डिबिया में भरकर अपनी डेस्क पर रखें।
क्या न करें
हवन की राख को कभी भी गंदे स्थान या नाली में न बहाएं। इसमें पूजन और मंत्रों की शक्ति होती है, इसलिए इसका अनादर करने से बचना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख/सामग्री में दी गई सूचना, तथ्य और विचारों की सटीकता, संपूर्णता, या उपयोगिता के लिए [merouttrakhand.in] किसी भी प्रकार से उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं है। यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे किसी भी पेशेवर सलाह (जैसे धार्मिक, कानूनी, वित्तीय, चिकित्सा, आदि) का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। पाठक इन जानकारियों के आधार पर कोई भी कदम उठाने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

Recent Comments