इस समाज सेविका से वापस लिया जाएगा पुरस्कार, जानिए क्या है वजह

जींद (एजेंसिया )अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम सैनी द्वारा सम्मानित हुई जींद की विवादित महिला से पुरस्कार हुई वापस लिया जाएगा। इसे वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशालय ने पुरस्कार वापसी लेने के लिए जींद के DC को पत्र लिखा है। 

DC को लिखे पत्र में कहा गया है समाज सेविका महिला से पुरस्कार वापिस लें या फिर कड़ी कार्रवाई की जाए। हालांकि मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है। लेकिन जानकारी है कि महिला की बात मीडिया में आने के बाद विभाग निशाने पर है।

जानिए क्या था मामला

बता दें कि समाजसेविका रेखा धिमान ‘उड़ान हौसलों की’ नाम से एक फाउंडेशन चलाती हैं। जिसने 2020 में 12 लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। इस मामले की जब जांच की गई तो यह झूठा पाया गया। इसके बाद महिला पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में वही 33 दिन की जेल भी काट कर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि उसने हिसार व रोहतक में भी इस तरह के लगाए थे, जो बाद झूठे साबित हुए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments