वन बीट अधिकारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी

पौड़ी(आरएनएस)।   वन विभाग के वन बीट अधिकारियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से वन विभाग में वनाग्नि सुरक्षा, कंट्रोल वर्निंग, वनाग्नि रोकथाम को लेकर गश्त सहित अन्य कार्य प्रभावित होने लगे हैं। वन बीट अधिकारी नियमाली 2016 लागू किए जाने, एक स्टार सुविधा और आवास भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर बीते गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए है। वन बीट अधिकारियों के कार्य बहिष्कार से फायर सीजन में वन विभाग की मुश्किले बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को गढ़वाल वन प्रभाग व सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के 40 से अधिक वन बीट अधिकारियों ने मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान धरना देते हुए उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वन बीट अधिकारी पिछले लंबे समय से नियमावली 2016 लागू करने, एक स्टार सुविधा प्रदान किए जाने और चौकियों में तैनाती के दौरान आवास भत्ता प्रदान किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे वन बीट अधिकारियों में नाराजगी बनी हुई है। कहा कि मजबूरन संघ को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। चेतावनी दी कि जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यबहिष्कार में संघ के जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह चौहान, सचिव पंकज नेगी, राजेंद्र सिंह, नरोत्तम प्रसाद, भागीरथी देवी, गीता देवी, हिमांशु नेगी, मदन बिष्ट, कुसुम आदि शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments