मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 271.33 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 271.33 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति दी है। इन योजनाओं में सड़क सुधारीकरण, पुल निर्माण, पार्किंग निर्माण, जल निकासी योजना, सीवरेज सिस्टम आदि शामिल हैं।

स्वीकृत योजनाओं का विवरण

  • रामनगर-भण्डारपानी-अमगढ़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु 10.28 करोड़ रुपये
  • दूनीखाल से रातीघाट मोटर मार्ग पर प्रीस्ट्रेड सेतु निर्माण हेतु 9.63 करोड़ रुपये
  • नागार्जुन-डहल-जालली मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु 5.67 करोड़ रुपये
  • कसियालेख से धारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु 5.37 करोड़ रुपये
  • खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु 6.64 करोड़ रुपये
  • नन्दा देवी राजजात यात्रा-2026 के पडाव सेम-तोप में सामुदायिक हाल एवं पार्किंग निर्माण हेतु 3.04 करोड़ रुपये
  • जोशीमठ शहर की जल निकासी योजना हेतु 40 करोड़ रुपये
  • सीवरेज सिस्टम, घरेलू संयोजन तथा एसटीपी के निर्माण हेतु 54 करोड़ रुपये
  • बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 3.21 करोड़ रुपये
  • वैडिंग जोन के निर्माण हेतु 4.07 करोड़ रुपये
  • पंचायती राज्य विभागान्तर्गत आर०जी०एस०ए० के अन्तर्गत 58.42 करोड़ रुपये

लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी स्व० श्री मोहन सिंह रावत को उत्तराखण्ड लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन 20 हजार प्रतिमाह अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

महंगाई भत्ते की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति दी है। इसमें पांचवें केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतनमान वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों/स्वायत्तशासी संस्थाओं के नियमित कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जुलाई, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत किये जाने, छठवें केन्द्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जुलाई, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत किये जाने, सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों/ स्वायत्तशासी संस्थाओं, जहां सातवां वेतनमान लागू है, के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को दिनांक 01.07.2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई राहत की वर्तमान दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने तथा पालिका केन्द्रीयित/अकेन्द्रीयित सेवा के समस्त कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को दिनांक 01.07.2025 से मंहगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments