मुख्यमंत्री ने दी गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएँ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू, गुरूनानक देव जी ने मानवता को सच्चाई, न्याय और सेवा का अमर मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज की बुराइयों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

श्री धामी ने कहा कि गुरुदेव के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और भाईचारा, सद्भाव तथा एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पवित्र दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से गुरुनानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा मानव कल्याण एवं प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments