कंपनी लाने जा रही आईफोन  17, सामने आई लॉन्च, कीमत और फीचर्स की डिटेल

नई दिल्ली ,24 फरवरी। एपल कंपनी अपनी अगली सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल सितंबर 2025 में आईफोन 17 सिरिस का लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है।
जानकारी के अनुसार लीक से पता चलता है कि नए आईफोन मॉडल बड़े अपग्रेड के साथ आएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल, ऐप्पल चार मॉडल लाएगा । स्लीक डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, बेहतर परफॉर्मेंस और हाई-रिजॉल्यूशन वाले फ्रंट कैमरे के साथ, आईफोन 17 सीरीज में कई रोमांचक अपग्रेड देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट में बताया कि ऐप्पल 11 से 13 सितंबर, 2025 के बीच आईफोन 17 को लॉन्च करेगा। फिलहाल कीमत की डिटेल तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये हो सकती है। अन्य मॉडलों की कीमतें पिछले लॉन्च के अनुरूप होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 दिखने में आईफोन 16 जैसा ही होगा, लेकिन इसमें थोड़ा बड़ा 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जो इसे आईफोन 16 सिरिस के समान आकार का बना देगा। ऐप्पल सभी मॉडलों में प्रोमोशन (120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट) और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी ला रहा है, जो पहले केवल प्रो वेरिएंट तक ही सीमित था। डिस्प्ले में बेहतर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंट हो जाएगा। सभी आईफोन 17 मॉडल में हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल होगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित होगा। उम्मीद है कि ऐप्पल आईफोन 17 को अपग्रेडेड 3ठ्ठद्व प्रोसेस पर बेस्ड अपकमिंग ्र19 चिप से लैस करेगा। फ्लैगशिप में 8त्रक्च रैम होगी, जो आईफोन 15 के 6त्रक्च से ज्यादा है। ऐप्पल द्वारा डिजाइन किया गया नया वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ चिप, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा, ऐप्पल रिमूवेबल एडहेसिव स्ट्रिप के साथ बैटरी रिप्लेसमेंट को आसान बना रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments