बागेश्वर(आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के लीती गोगिना मोटर मार्ग की हालत अब तीन करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसके लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। जहां सड़क नहीं है वहां सड़क पहुंचाने का काम हो रहा है। जहां सड़क बदहाल है उसे सही किया जा रहा है। विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
रिठकुला में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि कपकोट विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा में ले जाने का उन्होंने संकल्प लिया है। उसे पूरा करने के लिए वह तीन साल से लगे हैं। अब तक उन गांवों में संचार सुविधा पहुंचा दी है, जहां लोग सालों से इंतजार कर रहे थे। आठ अरब से अधिक की धनराशि विकास कार्य के लिए स्वीकृत हुए है। सड़क, बिजली, पानी तथा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। कई अस्पतालों का उच्चीकरण हो रहा है। दुग-नाकुरी, कांडा के डिग्री कॉलेजों में नए विषय स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अधिकतर घोषणाएं पूरी हो गई हैं। यह विकाय कार्य निरंतर चलता रहेगा। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तीन करोड़ से सुधरेगी लीती-गोगिना मोटर मार्ग की हालत
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments