कांग्रेस ने राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह के लिए कार्यक्रम समन्वयक घोषित किए

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्माण की रजत जयंती समारोह पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के लिए पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रजत जयंती पखवाड़े को भव्य व प्रभावी रूप देने के मकसद से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है।

एक नवंबर को पहले दिन देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र शाह को समन्वयक बनाया गया है। दो सितंबर को प्रदेश के सभी विकास खंडों में रजत जयंती गोष्ठियां आयोजित करने के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान को दी गई है।

तीन नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला महानगर कांग्रेस कमेटियों के द्वारा अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को समन्वयक बनाया गया है।

राज्य विधान सभा के विशेष सत्र में पार्टी विधायक दल के नेता यशपाल आर्य व उप नेता भुवन कापड़ी के नेतृत्व में विधायक दल विधानसभा में पार्टी का पक्ष रखेगा।

पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पत्रकार सम्मेलन का आयोजन का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट व मीडिया विभाग को सौंपा गया है।

छ नवंबर को प्रदेश नेताओं का रामपुर तिराहा पर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी धीरेन्द्र प्रताप को बनाया गया है।

आठ नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में होने वाले विचार सम्मेलन को सूर्यकांत धस्माना देखेंगे। आठ नवंबर को ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य में पच्चीस साल की विभिन्न सरकारों के क्रियाकलापों की प्रदर्शनी के समन्वयक सरदार अमरजीत सिंह व विशाल मौर्य को बनाया गया है।

९ नवम्बर को रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें सबसे पहले प्रातः १० बजे ध्वजा रोहण का समन्वयक सेवा दल की प्रांतीय मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, मनमोहन शर्मा व सावित्री थापा को बनाया गया है। प्रातः ग्यारह बजे एससी अध्यक्ष मदन लाल के संयोजकत्व में केक कटिंग व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम होगा व शाम को साढ़े छह बजे ग्रीन आतिशबाजी होगी।

ग्यारह नवंबर से चौदह नवंबर तक सभी जिलों में जय उत्तराखंड जय भारत तिरंगा यात्रा सभी 70 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी जिन के समन्वयक जिला महानगर अध्यक्ष होंगे जो पार्टी के स्थानीय नेताओं से समन्वय कर यात्राएं आयोजित करेंगे।

राजधानी देहरादून में १४ नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी का आयोजन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा द्वारा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments