नाबालिग से रेप और गर्भवती करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सज़ा

अम्बाला ( एजेंसी) अंबाला जिले में अपने से 20 साल छोटी नाबालिग से दुष्कर्म करने और पीड़िता के मां बनने के मामले में दोषी को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। पोक्सो विशेष कोर्ट ने 20 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। वहीं दोषी पर 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। एडीजे मनपाल रमावत की कोर्ट ने आरोपी रवि कुमार को 2 अगस्त को दोषी करार दिया था। दोषी ने कम सजा की अपील की थी। लेकिन गंभीर अपराध की वजह से आरोपी को कठोर सजा मिली है।

सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि दोषी को नाबालिग की उम्र पता होने के बावजूद भी यह अपराध को अंजाम दिया गया। जिस वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई और उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा। बता दें कि यह मामला 26 अगस्त 2022 को दर्ज हुआ था। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी उसका पहचान का ही है। आरोपी ने 2021 में उसके घर आकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस वजह से वह गर्भवती हो गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments