मुख्यमंत्री के स्वस्थ सुदृढ़ उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा जिला प्रशासन।

मानवता की राह पर निस्वार्थ सेवा करते रहना प्रशासन की प्राथमिकता है- जिलाधिकारी

देहरादून, 18 मार्च, 2025 (RNS)जिला प्रशासन ने महिला कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिले के नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल को पहली बार आधिकारिक एंबुलेंस सेवा प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधायक खजान दास के साथ मिलकर 02 नई लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन को हरी झंडी दिखाई। इन वाहनों का संचालन शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

नारी निकेतन में रहने वाले असहाय, अनाथ बच्चे और मानसिक दिव्यांग महिलाओं के लिए डेडिकेटेड ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह पहल मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत जिला योजना एवं खनिज न्यास से उचित फंडिंग के माध्यम से अमल में लाई गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस नई सुविधा से नारी निकेतन और कोरोना अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरेंगी। अस्पतालों में शव वाहनों की कमी से बनती समस्याओं का समाधान अब संभव होगा।

विधायक खजान दास ने एंबुलेंस की उपलब्धता पर खुशी व्यक्त की और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थीं, जो अब दूर हो गई हैं।”

जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया ताकि गरीब और वंचित वर्ग के लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ. कैलाश गुजियाल, डॉ. निधि रावत, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments