दिव्यांग भव्य को जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

देहरादून – आर्यनगर निवासी व्यथित प्रिया वर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र भव्य जो कि 13 वर्ष का है, चलने फिरने में असमर्थ है और बोलने में भी कठिनाई होती है। प्रिया ने बताया कि वह अपने पुत्र को प्राम से चलाती हैं, जो अब टूट चुका है। उनके पति एक मजदूरी करते हैं और घर में आर्थिक तंगी है।

प्रिया ने पुत्र भव्य की सहायता हेतु परम वाहन लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देहादून को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांग भव्य को परम वाहन दिए जाने हेतु रायफल फंड से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह चैक प्रिया को प्रदान किया गया। इसके अलावा, दिव्यांग बालक की माता प्रिया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन जल्द ही किसी संस्थान में रोजगार दिलाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से दिव्यांग भव्य और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments