तीन दिवसीय प्रवास पर डीएम, त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर, कोटी कनासर में वन पंचायतों का कान्क्लेव
हनोल मंदिर परिसर में स्थानिकों व पुरोहितों संग विमर्श, वन पंचायतों को पहली बार आपदा मद से धनराशि
देहरादून, 04 मार्च 2025 (आरएनएस) मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के तहत दुर्गम क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल मार्च के तीसरे सप्ताह में तीन दिवसीय प्रवास पर जनपद के दुर्गम क्षेत्रों त्यूनी और चकराता पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान डीएम समस्त अधिकारियों संग क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करेंगे।

महत्वपूर्ण आयोजन एवं पहल
- त्यूनी में वृहद बहुउद्देशीय शिविर – इसमें पेंशन, स्वास्थ्य जांच, प्रमाण पत्र निर्गमन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाएगा।
- कोटी कनासर में 200 नव गठित वन पंचायतों का कान्क्लेव – पहली बार वन पंचायतों को आपदा मद से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वनाग्नि रोकथाम और फायर वॉचर्स की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
- हनोल मंदिर परिसर में विमर्श – मंदिर के मास्टर प्लान और विस्तारीकरण को लेकर स्थानिकों व पुरोहितों संग चर्चा होगी, जिसमें उनके हितों को सम्मिलित किया जाएगा।

डीएम सविन बंसल के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह पहला अवसर होगा जब कोई डीएम तीन दिन तक दुर्गम क्षेत्रों में प्रवास कर जनसुनवाई और जनसुविधाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे।

Recent Comments