हरिद्वार में गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों पर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक

हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने एनआईसी सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें, जिसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग को चकाचौबंद रखने, विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था सुचारू रखने, पेयजल विभाग को जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। साथ ही, अन्य सभी बिंदुओं पर भी विस्तृत निर्देश जारी किए गए।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस सहित पर्याप्त चिकित्सकों की टीम तैनात रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बीएसएनएल अधिकारियों को संचार व्यवस्था बेदाग रखने का आदेश दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गृह मंत्री के भ्रमण के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर एमएन जोशी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान तथा प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments