अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी – एक माह में सुधार के दिए निर्देश
पौड़ी। चौबट्टाखाल तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सन्तूधार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक व्यवस्था, छात्रावास, किचन, पेयजल आपूर्ति, खेलकूद मैदान और साफ-सफाई में खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और विद्यालय प्रबंधन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय परिसर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति जाँची और जल संस्थान को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। कक्षा-कक्ष, छात्रावास और रसोई के निरीक्षण में स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति खराब पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए एक माह में सुधार सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
उन्होंने कक्षाओं की मेज-कुर्सियों की मरम्मत, मेस व किचन में रंगरोगन व फर्श सुधार, छात्रावास और शौचालयों की स्थिति बेहतर करने, विद्युत फिटिंग व सोलर वाटर हीटर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इनवर्टर उपलब्ध कराने के भी आदेश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों को उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने यह भी पाया कि वर्ष 2022 से अब तक विद्यालय प्रबंधन समिति की कोई बैठक आयोजित नहीं हुई है। इस पर गंभीर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समिति की नियमित बैठक बुलाने, विद्यालय सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना एवं बजट तैयार करने और विद्यालय की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से एक शिक्षक के हॉस्टल में वार्डन कक्ष में निवास हेतु रोस्टर जारी करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, उपशिक्षाधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी, तहसीलदार करिश्मा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों के सहयोग से विद्यालय की व्यवस्थाएं शीघ्र ही सुधार ली जाएंगी और विद्यार्थियों को बेहतर व सुरक्षित शैक्षिक

Recent Comments