डीएम ने दिए सभी विभागों को सुरक्षा कार्यों एवं ऐसी योजनाओं के प्रस्ताव लाने के निर्देश जिससे बड़ी आबादी को  पहुंचे फायदा  

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को पंचायती राज, महिला सशक्तिीकरण एवं बाल विकास, लघु सिंचाई, सिंचाई खण्ड थराली व चमोली को जिला योजना में अवमुक्त धनराशि और आगामी जिला योजना के प्रस्तावों को लेकर समीक्षा बैठक ली।
 जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सुरक्षा कार्यों एवं ऐसी योजनाओं के प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए जिससे बड़ी आबादी का फायदा पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग को पपियाणा नाले का बजट की प्रत्याशा में ट्रीटमेंट की कार्यवाही शुरू करने तथा मायापुर नाले का खनन निधि में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास को महिलाओं के उत्थान व कुपोषण दूर करने संबंधी कार्यो के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
 अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष बाल विकास व पंचायती राज ने शत प्रतिशत, लघु सिंचाई 77.65, सिंचाई खण्ड चमोली 96.97 तथा सिंचाई खण्ड थराली 82 प्रतिशत व्यय कर लिया है।
 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments