मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो: आर्य

देहरादून(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए होने वाली मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की मांग की है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को 14 अगस्त को होने वाले मतदान और मतगणना के लिए पत्र लिखा है। आर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव के इस चरण में मतदाताओं की संख्या दहाई के अंक में होती है। इसलिए जीत और हार का अंतर बेहद कम होता है। कभी-कभी प्रत्याशियों को बराबर मत भी मिलते हैं। इसलिए मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग को मतगणना से पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने की मांग की है। कहा कि इससे परिणामों पर जनता का विश्वास बढ़ेगा। कहा कि इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए जाएं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments