कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल को तुरंत बर्ख़ास्त करे सरकार ! जाँच को कर रहे है प्रभावित ! 10 मार्च से छात्र देंगे शांतिपूर्ण धरना !

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन

देहरादून, 7 मार्च 2025(आरएनएस )वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री जांच प्रकरण और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। डीएवी छात्र संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
छात्रों का आरोप है कि ईआरपी के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। सरकारी समिति के आदेश के बावजूद ईआरपी को अभी तक बंद नहीं किया गया है। शिक्षकों को उनके मूल्यांकन और परीक्षा का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। मूल्यांकन में धांधली और कुलपति डॉ. ओंकार सिंह की मिलीभगत से ईआरपी के माध्यम से घर बैठे मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे मूल्यांकन की गोपनीयता पूरी तरह भंग हो रही है।
छात्रों ने कुलपति डॉ. ओंकार सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल पर शासन की रिपोर्ट और अनियमितताओं के मामलों को दबाने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर बैक डेट के दस्तावेज बनाने का दबाव डाला जा रहा है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है।
निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए छात्रों ने दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और उन्हें विश्वविद्यालय के सभी दस्तावेजों से दूर रखने की मांग की है।
छात्र संगठन ने 10 मार्च 2025 (सोमवार) को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, सुद्धोवाला में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना जारी रखने का भी ऐलान किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments