राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने जीवन से नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता, सद्गुण और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता, सहयोग और सह-अस्तित्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments