देहरादून 15 अगस्त । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन एवं उनके उपदेश हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव का संचार करेगा।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की मंगलकामना भी की।

Recent Comments