राज्यपाल ने उत्तरकाशी में किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के धराली एवं मुखबा आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत तथा सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुखबा में राज्यपाल ने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों से राहत एवं आपदा प्रबंधन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

राज्यपाल ने अधिकारियों को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए ठोस और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित जल्द सामान्य जीवन लौट सकें।

उन्होंने राहत कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के समन्वय, निष्ठा और तत्परता की सराहना की। विशेष रूप से 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों को भी मानवीय सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताते हुए धन्यवाद दिया, जो स्वयं आपदा प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments