देहरादून में कानून का शिकंजा कसने को तैयार, आईजी ने अफसरों को दी साफ चेतावनी

अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’, लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। राजधानी की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल रेंज श्री राजीव स्वरूप ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही पर तेवर दिखाते हुए उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है। आज देहरादून स्थित गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में एक अहम बैठक के दौरान आईजी ने एसएसपी देहरादून, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में आईजी का संदेश साफ था – “अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास पैदा करना ही हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल म

आईजी ने राजधानी में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए:

· निरोधात्मक कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले में संदिग्ध तत्वों और अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
· रात्रि गश्त सख्त: रात के समय सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
· जनसंपर्क बढ़ाया जाए: मॉर्निंग/इवनिंग वॉक के दौरान और स्कूल खुलने व छुट्टी के समय पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी और आमजन तथा बच्चों से संवाद करेगी।
· चेकिंग पॉइंट बदल-बदलकर: संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और पॉइंट बदलते रहें।
· सुनसान सड़कों पर ‘चीता मोबाइल’: एकांत व सुनसान रास्तों पर ‘चीता मोबाइल’ वाहनों को लगातार भ्रमणशील रखा जाए।

शहर के हर कोने पर नजर रखने के लिए आईजी ने सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, सत्यापन अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आदेश दिया – ताकि एक भी घर, गली या मोहल्ला सत्यापन से वंचित न रहे।

आईजी राजीव स्वरूप ने स्पष्ट किया कि पेशेवर अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार में लिप्त बड़े लोगों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को स्वयं मैदान में उतरने का निर्देश दिया गया। उन्हें ड्यूटियों का निरीक्षण करने और जाम के प्रमुख बिंदुओं (बॉटलनेक पॉइंट्स) को खत्म करने को कहा गया।

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए आईजी ने साइबर सेल को और अधिक हाई-टेक बनाने पर जोर दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी देहरादून सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments