सर्दी की मार, सरकार की उपेक्षा! 51 दिन से थमा नहीं नर्सिंग कर्मियों का धरना

देहरादून/एकता बिहार। नर्सिंग भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन कड़ाके की सर्दी में भी अडिग होकर आज 51वें दिन में प्रवेश कर गया। ‘एकता बिहार’ धरना स्थल पर डटे नर्सिंग कर्मी सरकार की चुप्पी और लचर रवैये से आक्रोशित हैं, जबकि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण बना हुआ है।

धरने पर जुटे आंदोलनकारियों का कहना है कि यह संघर्ष सिर्फ रोजगार का नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस और स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

आंदोलन की शुरुआत से ही शांति और अनुशासन बनाए रखने वाले नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि वे सकारात्मक पहल की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन 51 दिन बीत जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने से निराशा गहरा रही है।

धरने में नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, पपेंद्र, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, भास्कर, शिरा बंधानी, भारती, सोनिया, हेमंत सहित कई लोग लगातार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सर्दी और प्रतिकूल मौसम के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं, पर सरकारी उदासीनता से आक्रोश बढ़ रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments