देहरादून के चौराहों पर चमकी पहाड़ी संस्कृति की छटा, यातायात प्रबंधन में नया अध्याय

मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे सौंदर्यीकृत प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण; जिला प्रशासन की अभिनव पहल

देहरादून। देहरादून शहर के प्रमुख चौराहों—कुठालगेट, साईं मंदिर जंक्शन, स्लिप रोड और राउंड अबाउट—अब केवल यातायात के केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सौंदर्य के प्रतीक बन चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन स्थलों का चौड़ीकरण, दो अतिरिक्त स्लिप रोड का निर्माण और पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन नवाचारों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधिवत जनसमर्पित करेंगे।

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में यह परियोजना न केवल यातायात प्रबंधन को सुगम बना रही है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, वीर गाथाओं और लोक परंपराओं को भी जीवंत कर रही है। सायंकाल होते ही ये चौराहे लोककथाओं, पौराणिक प्रतीकों और रोशनी से जगमगाने लगते हैं, जो पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।

प्रशासन की यह पहल सुनियोजित विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है। इन स्थलों पर पहाड़ी स्थापत्य कला, पारंपरिक रंगों और स्थानीय प्रतीकों का समावेश कर उन्हें न केवल सौंदर्यपूर्ण बनाया गया है, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा को भी सड़कों पर उतारा गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments