पौड़ी जिला अस्पताल के आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 3 महीने से लटका

पौड़ी(आरएनएस)। जिला अस्पताल में आउटर्सोसिंग से तैनात 17 कार्मिकों को पिछले तीन महीने से का मानदेय नहीं मिल पाया है। वह भी तब जबकि इस मद में स्वास्थ्य विभाग ने संबंधी फर्म को महीने वार बजट का भुगतान भी कर दिया है। वेतन नहीं मिलने से इन कार्मिकों के सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को इन कार्मिकों को एक महीने का मानदेय मिला। जिला अस्पताल में ये कार्मिक कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर आयुष्मान मित्र, एक्सरे ऑपरेटर, वाहन चालक जैसे पदों पर काम कर रहे हैं। इससे पहले जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में संचालित किया जा रहा था। बीते दिसंबर में पीपीपी मोड समाप्त होने के बाद फिर सरकार ने अस्पताल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया था। इसके बाद इन कार्मिकों को चिकित्सा प्रबंधन समिति के अनुमोदन के बाद आउटर्सोस किया गया था। वेतन न मिल पाने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ एलडी सेमवाल ने बताया है कि आउटसोर्सिंग कार्मिकों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जिस फर्म से ये कार्मिक सेवा में रखे गए हैं, विभाग उस फर्म को हर महीने के हिसाब से भुगतान कर रहा है। लेकिन कार्मिकों को फर्म के माध्यम से वेतन समय से नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित फर्म से इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है और रिमांडर भी भेजा गया है ताकि इन कार्मिकों को वेतन मिल सके। यहां तैनात एक कार्मिक के मुताबिक गुरुवार को फर्म ने एक महीने का मानदेय खातों में डाला है, लेकिन 3 महीने का वेतन फिर भी नहीं मिल पाया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments