दून पुलिस का मानवीय चेहरा हुआ उजागर

देहरादून। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत चौकी हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय गृह पहुंचाकर उसकी जिंदगी को सुधारने की पहल की है।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिन से एक अज्ञात व्यक्ति हरबर्टपुर इलाके में विचरण कर रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। वह राहगीरों और वाहनों को रोककर उन पर पत्थर फेंक रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

इस सूचना के बाद चौकी प्रभारी हरबर्टपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति को घूमता पाया गया जिसने अपने बारे में केवल “ओम” नाम बताया। उसकी मानसिक स्थिति देखकर पुलिस ने तत्काल उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की, क्योंकि वह अपनी सुरक्षा स्वयं नहीं कर पा रहा था।

चौकी प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और व्यक्ति के लिए बेहतर उपचार एवं जीवनयापन की व्यवस्था हेतु गैर-सरकारी संस्था ‘अपना घर आश्रम’, शुक्रताल, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। इस संस्था का मकसद मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय, चिकित्सा और पुनर्वास प्रदान करना है।

पुलिस अधिकारी के सकशल प्रयासों से आज यानी 24 अगस्त 2025 को संस्था के प्रतिनिधि हरबर्टपुर पहुँचे और उस व्यक्ति को अपने सुपुर्द किया। इससे न केवल उस व्यक्ति को एक सुरक्षित निवास स्थान मिला बल्कि उसके पुनः सामान्य जीवन जीने की उम्मीद जगी।

इस प्रयास से दून पुलिस ने यह संदेश दिया है कि वे सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के कमजोर और लाचार लोगों के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ उनकी सहायता करने में भी समर्पित हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments