हरिद्वार । बैरागी कैंप स्थित शांतिकुंज में शताब्दी समारोह के अंतर्गत निर्मित ऋषि क्षेत्र का लोकार्पण हुआ। शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, वीएचपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और मेयर किरन जैसल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों ने अखंड ज्योति को पूजकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शांतिकुंज और गायत्री परिवार आज विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। आचार्य श्रीराम की ओर से बोया गया बीज अब वटवृक्ष बन चुका है। गायत्री परिवार भारतीय संस्कृति का अखंड दीप पूरे विश्व में जलाएगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि यह मंच साधारण नहीं, बल्कि साधना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी दिखाता है। मिलिंद ने कहा कि शांतिकुंज आपसी मेल-जोल और शांति का केंद्र है। मेयर किरन जैसल ने इसे युग परिवर्तन की यात्रा का महाघोष बताया। इस समारोह के दल नायक डॉ. चिन्मया पांड्या ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि गुरुदेव ने भारत की सोई चेतना को जगाया और संस्कृति संरक्षण का मार्ग दिखाया।


इस अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Recent Comments