ब्रिटेन में हैवानियत की हदें पार! भारतीय मूल की सिख युवती से गैंगरेप; बोले- ‘अपने देश वापस जाओ

ओल्डबरी ,13  सितंबर ।  ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स स्थित ओल्डबरी पार्क में एक 20 वर्षीय भारतीय मूल की सिख युवती के साथ गैंगरेप और नस्लीय हमले की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे, दिनदहाड़े दो लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यह हमला न केवल एक यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय नफरत भी शामिल थी, जिसके चलते पुलिस इसे एक गंभीर नस्लीय हमले के रूप में भी देख रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि हमलावरों ने उस पर नस्लीय फब्तियां कसीं और कहा, अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई हक नहीं है। इस बयान के सामने आने के बाद से स्थानीय भारतीय और सिख समुदाय में भारी रोष और चिंता का माहौल है।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और वारदात में शामिल दो श्वेत (अंग्रेज) लोगों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का हुलिया जारी किया है। एक संदिग्ध का शरीर थोड़ा भारी और सिर मुंडा हुआ बताया जा रहा है, जिसने काले रंग की स्वेटशर्ट और दस्ताने पहने हुए थे। वहीं, दूसरे संदिग्ध ने ग्रे रंग का टॉप पहना था, जिस पर सिल्वर जिप लगी थी। फोरेंसिक टीमें भी मौके पर जांच कर रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हम जानते हैं कि इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्सा और भय पैदा कर दिया है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इस बर्बर घटना पर यूके सिख फेडरेशन ने कड़ी निंदा व्यक्त की है और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फेडरेशन के लीड एग्जीक्यूटिव दविंदरजीत सिंह ने कहा, यह हमला दिनदहाड़े एक व्यस्त सड़क पर हुआ, फिर भी किसी राजनेता ने इस बर्बर नस्लीय और यौन हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की है। उन्होंने इस घटना को मौजूदा लोकलुभावन और आप्रवासी विरोधी राजनीति का खतरनाक परिणाम बताया और ब्रिटेन में रह रहे सिखों से सतर्क रहने की अपील की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments