हर साल लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में माघ मेला (Magh Mela 2026) में हिस्सा लेने के लिए पहुंचते हैं। यह हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध आयोजन है। यह मेला त्रिवेणी संगम के तट पर लगता है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का एक साथ मिलनी होता है। यह माघ मेला पूरे एक महीने तक लगने वाला है और यह समय पूजा, संयम और पवित्र स्नान के लिए समर्पित होता है।
संगम में स्नान से पापों का होता है नष्ट
कहते हैं कि माघ महीने में संगम में स्नान करने से व्यक्ति के जीवन के सभी पाप हमेशा के लिए नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ मिलता है। भक्तों का मानना है कि इससे जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति भी मिलती है। माघ मेले की यहां लगने की सबसे बड़ी वजह अमृत की बूंदें मानी जाती हैं।
जानें, पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को लेकर जब देवताओं और असुरों में छीना-झपटी हुई, तब अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर चार स्थानों पर गिरी थीं- हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज। माघ के महीने में प्रयागराज के संगम का जल साक्षात अमृत के समान हो जाता है, इसीलिए यहां स्नान का फल मोक्षदायी माना गया है।

कब शुरू और कब खत्म होगा?
– माघ मेला 2026 की शुरुआत पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, 2026 से होगी।
– मेला महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 को समाप्त होगा।
– यह मेला एक महीने से अधिक समय तक चलता है।
– इस दौरान कुछ दिन स्नान के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं।
माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान तिथि
माघ मेले में कुल 6 मुख्य स्नान पर्व होते हैं, जिनपर प्रयागराज सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। मौनी अमावस्या को सबसे पवित्र दिन माना जाता है और इस दिन सबसे अधिक श्रद्धालु, नागा साधु और विभिन्न अखाड़ें संगम में एक साथ स्नान करते हैं।
– मकर संक्रांति- 14 जनवरी, 2026
– मौनी अमावस्या (मुख्य स्नान)- 18 जनवरी, 2026
– बसंत पंचमी- 23 जनवरी, 2026
– माघ पूर्णिमा- 1 फरवरी, 2026
– महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)- 15 फरवरी, 2026
प्रयागराज में क्यों लगता है माघ मेला?
कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय अमृत की बूंदें 4 स्थानों यानी हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज पर गिरी थीं। इन जगहों पर कुंभ मेला 12 साल में एक बार लगता है, लेकिन माघ मेला केवल प्रयागराज में ही हर साल आयोजित किया जाता है। माघ महीने में संगम में स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है, जो साल के किसी और समय नहीं मिलता।
जानें, माघ मेले की परंपराएं
-संगम में सूर्योदय से पहले पवित्र स्नान करना शुभ माना जाता है।
-रोजाना पूजा-पाठ, मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है।
-नदी में दीपदान करने से सभी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।
-संतों और अखाड़ों की शोभायात्राएं देखना बेहद खास होता है।
-नागा साधु और विभिन्न अखाड़ों के दर्शन

जानें, कल्पवास का इतिहास और महत्व
ज्योतिषों के अनुसार, कल्पवास माघ मेले की एक बहुत कठिन और पवित्र साधना मानी जाती है। इसमें श्रद्धालु, नागा साधु और विभिन्न अखाड़ें पूरे माघ महीने तक संगम के किनारे रहते हैं। इस दौरान, भक्त साधारण टेंट में रहकर कठिन नियमों का पालन करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि, भक्ति और संयम का माना जाता है। इसी के आधार पर, माघ मेले के दौरान संगम में स्नान और कल्पवास करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी आस्था को लेकर हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज आते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख/सामग्री में दी गई सूचना, तथ्य और विचारों की सटीकता, संपूर्णता, या उपयोगिता के लिए [merouttrakhand.in] किसी भी प्रकार से उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं है। यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे किसी भी पेशेवर सलाह (जैसे धार्मिक, कानूनी, वित्तीय, चिकित्सा, आदि) का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। पाठक इन जानकारियों के आधार पर कोई भी कदम उठाने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

Recent Comments