हत्या के मुख्य आरोपी ने सीजन कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस मुंह ताकती रही वकील के कपड़े पहन कर पहुंचा आरोपी
प्रयागराज 22 अगस्त (आरएनएस)। मऊआइमा में सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पांच दिन तक क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें गांव-गांव छापेमारी करती रहीं। लेकिन, मुख्य आरोपी प्रेम ने वकील के ड्रेस में कचहरी पहुंचा। सरेंडर कर दिया।
सर्राफा व्यापारी अमन सोनी को 30 सेकेंड में 15 चाकू मारने के बाद खींचकर नहर में फेंकने के आरोपी प्रेम पटेल ने पुलिस टीमों को चकमा देते हुए अदालत में सरेंडर कर दिया। काली पैंट, सफेद शर्ट पहन प्रेम वकीलों की भीड़ के बीच कचहरी पहुंच गया। अपने वकीलों से उसने पहले ही बात रखी थी। वकीलों जैसी ड्रेस में वह कचहरी के अंदर बैठा रहा। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिशा मिश्रा की अदालत में पेश हो गया। वकील कुमार पाण्डेय ने उसकी पेशी कराई। सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद तेजी से एक सिपाही प्रेम को प्रिजन वैन तक ले गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
सरेंडर के लिए कचहरी पहुंचे प्रेम पटेल के हाथ में पट्टी भी बंधी देखी गई। जब उसने अमन की गर्दन और सीने पर चाकू से वार किया था तो उसका हाथ भी जख्मी हो गया था। इसके बाद उसने खून से लथपथ अमन का बाल और हाथ पकड़ कर खींचते हुए उसे नहर में फेंक दिया था। प्रेम को गिरफ्तार न कर सकने वाली मऊआइमा पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है।
ज्वेलर अमन सोनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रविवार दोपहर अमन पर 15 बार चाकू से वार किया गया। सीने, गर्दन पर मुख्य आरोपी प्रेम पटेल चाकू से गोदता रहा। इसके बाद गला रेत दिया। फिर हाथ और बाल पकड़ कर अमन को नहर में फेंक दिया। पूछताछ में ये बातें सामने आई हैं कि प्रेम और अन्य साथियों ने सिर्फ 30 सेकेंड में चाकू से गोदकर नहर में फेंका।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments