दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम, भव्य सुरक्षित शो-केस ज्यादा

देहरादून – प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम, भव्य सुरक्षित शो-केस ज्यादा दिख रहे हैं। कुठालगेट साई मंदिर पर अतिरिक्त स्लिप रोड्स, रांउडअबाउडस सहित; दून में यातायात सुगमता; जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ हो रहे हैं।

कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन का नया स्वरूप प्रदेश की पारंपरिक स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत करता है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु प्रथम चरण में चार चौराहों को चौड़ीकरण एवं रांउड अबाउट करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कुठालगेट एवं साई मंदिर तिराहे पर 10 मीटर चौड़ी एडिशनल स्लिप रोड बनाई गई है।

कुठालगेट पर 135 लाख तथा साई मंदिर पर 85 लाख धनराशि से सौन्दर्यीकरण कार्य किया गया है। इस अवसर पर गणेश जोशी, नरेश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल से जहां इन चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण जहां राज्य निर्माण संघर्ष; लोक परंपरा संस्कृति को दर्शाते हैं। इसके साथ ही राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे साथ ही यहां से राज्य के पर्यटन को बढाया देने के लिए एम्बेस्डर के रूप में कार्य करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments