ईएमए देहरादून की नई कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में ली शपथ!

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, भारत (इएमए) देहरादून की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारम्भ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.के.पी.एस चौहान,राष्ट्रीय महासचिव डा एन.एस. टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. वी.एल. अलखानिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान, प्रदेश महामंत्री डा. एम. टी. अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री डा. एस. पी. डोभाल, उ. प्र. राज्य प्रभारी डा. सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डा. सी. पी. रतूडी को जिला अध्यक्ष, डा. एम. एस. कश्यप, डा. कैलाश बडथवाल को जिला उपाध्यक्ष , डा. आदर्श शर्मा को जिला महामंत्री, अब्दुल गफूर को जिला सचिव, डा. कमलेश खंडूडी को जनपद प्रभारी, डा. श्रृवण कुमार को जिला संगठन मत्रीं, डा. बिवस अधिकारी को जिला मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. पी. एस. चौहान ने दिलायी । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. चौहान ने कहा कि रोगी के लिए चिकित्सक एक भगवान का रुप होता है । चिकित्सक द्वारा रोगी को उपयुक्त समय देकर रोगी के साथ मधुर व्यवहार एवं संवाद कायम करना चाहिए ।

समारोह का संचालन‌ इएमए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा. ऋचा आर्य ने किया ।कार्यक्रम में सुखबीर द्विवेदी, डा. वी.के.सैनी, डा. नेपाल सिंह, डा. रामकुमार, डा. एन.एस. नेगी, डा.आई.एच.अंसारी, डा. डी.सी.आर्य, डा. एस.के. विश्वास, डा. बेदना विश्वास, श्रीपाल सिंह, डा. शंभूनाथ पोखरियाल, डा. सुल्तान फ़ैज़ , डा. चांद उस्मान, डा. अशोक कुशवाहा, डा. विक्रम चौहान, डा. ए.पी. अग्रवाल, डा. गुलाम साबिर आदि उपस्थित रहे ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments