कैबिनेट मंत्री खजान दास से मिला नर्सिंग एकता मंच, समस्याओं से कराया अवगत

देहरादून। नर्सिंग भर्ती को लेकर पिछले कई दिनों से संघर्ष कर रहे नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात की इस दौरान मंच के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को विस्तार से मंत्री जी के सामने रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नर्सिंग भर्ती में हो रही देरी के कारण हजारों युवा पिछले कई महीनों से धरने पर बैठे हैं और मानसिक, आर्थिक तथा पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द वरिष्ठता के आधार पर पूर्ण कराने की मांग रखी।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को संबंधित विभाग के साथ प्रमुखता से उठाया जाएगा और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी और उनका यह लंबा संघर्ष जल्द ही सफलता में बदलेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments