नर्सिंग एकता मंच का धरना 11वें दिन भी जारी, सरकार की चुप्पी से बढ़ी नाराज़गी

देहरादून। अपनी लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना आज लगातार ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय के आंदोलन के बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि वार्ता के लिए मंच पर नहीं पहुँचा है। इससे नर्सिंग कर्मियों में गहरी नाराज़गी और रोष देखने को मिल रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नर्सिंग कर्मियों की जायज़ और वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज के धरने में भी उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुँचे सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने सहभागिता की। सभी ने एक स्वर में सरकार से शीघ्र वार्ता कर सकारात्मक और ठोस निर्णय लेने की मांग की।

इस बीच नर्सिंग एकता मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर नर्सिंग भर्ती से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर मंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र प्रसाद, सुभाष रावत, लक्ष्मी कठेत, प्रवेश रावत एवं पूजा कालरा शामिल रहे। इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

नर्सिंग एकता मंच ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस और संतोषजनक समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और उग्र व व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ..

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments