​महंगे फोन की ‘दीवानगी’ पड़ी भारी, शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा। घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 2 मोबाइल फोन हुए बरामद।

कोतवाली पटेलनगर में वादी सौरभ गोयल ने लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्त आशु व अन्य के द्वारा उनकी दुकान से मोबाईल फोन चोरी किये गये हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक – 27/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों 1-आशु कुमार 2-केशव डबराल तथा 3-सुधांशु बडोनी को हरभजवाला स्थित खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वादी की दुकान से चोरी किये गये अलग-अलग कम्पनियों के 2 मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें महंगे फोन रखने का शौक था, जिसे पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments