-28 दिसंबर को होगा मिसेज उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस और रीजे इवेंट्स की ओर से पहली बार मिसेज उत्तराखंड-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके ऑडिशन के बाद शनिवार को टैलेंट राउंड का आयोजन किया गया। ये प्रतिभागी 28 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपना हुनर दिखाएंगी ।
शनिवार को सेंट्रीयों मॉल स्थित स्काई लाउंज में मिसेज उत्तराखंड-2025 के टैलेंट राउंड का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। किसी ने डांस, किसी ने सिंगिंग तो किसी ने एक्टिंग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यभर से पहुंची ये प्रतिभागी आत्मविश्वास से सराबोर दिखी । इस मौके पर प्रतिभागियों ने बताया कि इच्छा बचपन से थी लेकिन अब कहीं जाकर वो अपने सपनों को पंख दे पा रही है।इस दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने कंफर्टेबल आउटफिट और हिल्स पहन कर अपना अपना टैलेंट दिखाया। साथ ही ये भी बताया कि क्यों वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है और उनके क्या कुछ सपने है। इस मौके पर सिनमिट के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मिस उत्तराखंड का सफल आयोजन किया जा रहा है।

महिलाओं की बढ़ती डिमांड और उनके उत्साह को देखते हुए मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता को शुरू करने का निर्णय लिया गया ।वहीं राजीव मित्तल ने कहा कि इस मंच का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक नया अवसर देना है।
रीजे इवेंट्स की डायरेक्टर ऋतु बहुगुणा ने बताया कि ऑडिशन के बाद इन महिलाओं को सलेक्ट किया गया है। जिनको शॉर्टलिस्ट कर अब ग्रूमिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अलग अलग सब टाइटल्स के बाद 28 दिसंबर को मिसेज उत्तराखंड 2025 का ग्रैंड फिनाले होगा। जिसका आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। इस दौरान कोरियोग्राफर जैज़ पुष्कर सोनी, हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

Recent Comments