फेक नैरेटिव के इर्द-गिर्द घूम रही भाजपा संगठन और सरकार  की राजनीति: करन माहरा  

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा संगठन और सरकार पर निशाना साधा है। माहरा ने आरोप लगाया है कि सरकार की राजनीति अब कुछ तयशुदा शब्दों- फेक नैरेटिव, अर्बन नक्सल और जिहाद के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास असल मुद्दों पर जनता से कहने के लिए कुछ नहीं बचा है और ये शब्द अब उनकी असफलता को ढकने का जरिया बन गए हैं। माहरा ने कहा कि अगर इन तीन शब्दों को मुख्यमंत्री के भाषण से हटा दिया जाए, तो उनके पास जनता से कहने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री अब इन्हीं शब्दों को अपनी ढाल बना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में हो रहे घोटालों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक घोटालों का खुलासा हो रहा है, जिनमें भर्ती घोटाला, खनन में लूट और सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने के मामले शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में फंसे हुए हैं, मगर मुख्यमंत्री आंख मूंदकर बैठे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार पर भी गंभीर सवाल उठाए। माहरा के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में कुछ हजार रुपये की मशीनें लाखों में खरीदी जा रही हैं और करोड़ों रुपये का गोलमाल किया गया है। माहरा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा के अंदर ही एक बड़ी लॉबी मुख्यमंत्री को उनकी कुर्सी से हटाने की साज़िश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इन तमाम गंभीर मुद्दों पर बात करने की बजाय, मुख्यमंत्री बार-बार वही पुराने शब्द दोहराकर जनता की भावनाओं से खेलते हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments