पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

पौड़ी: उत्तराखंड पंचायतीराज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।  यह सूचना जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी हुई है। यह आरक्षण व्यवस्था उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की गई है।
यदि किसी भी व्यक्ति को इस आरक्षण पर कोई आपत्ति है, तो वह 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक अपनी लिखित आपत्ति सचिव, पंचायतीराज विभाग, देहरादून को सौंप सकता है। आपत्तियों का निस्तारण 5 अगस्त को किया जाएगा, जिसके बाद 6 अगस्त 2025 को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

यहां देखें पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्र

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments