देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास और ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं में सिंचाई विभाग की सौंग बांध पेयजल परियोजना (₹2491.96 करोड़), जमरानी बांध पेयजल परियोजना (₹2584.10 करोड़), ऊर्जा विभाग की विभिन्न परियोजनाएं, खेल विभाग की महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु महिला स्पोर्टस कॉलेज की स्थापना (₹256.96 करोड़), लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क परियोजनाएं, वन विभाग की चौरासी कुटिया का पुनरोद्धार कार्य (₹100.89 करोड़), प्राविधिक शिक्षा विभाग की विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों में भवन निर्माण कार्य, पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाएं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की देहरादून एवं हल्द्वानी में भर्ती मरीजों के तीमारदार के ठहरने हेतु रैन बसेरा (₹55.00 करोड़), शहरी विकास विभाग की कपकोट तथा कर्णप्रयाग में पम्पिंग पेयजल योजना, डेयरी विकास विभाग की लालकुआं में दुग्ध संघ में 1.50 लाख ली०/दिन की अत्याधुनिक दुग्धशाला की स्थापना (₹80.77 करोड़) शामिल हैं।



लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं में ऊर्जा विभाग की धारचूला में 220/33 के०वी० उपसंस्थान, देहरादून में 132 के० वी० बिंदाल-पुरकुल पारेशण लाईन, शहरी विकास विभाग की देहरादून जलापूर्ति की 23 जोन आच्छादन की योजना, प्राविधिक शिक्षा विभाग की विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों में भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क परियोजनाएं, पेयजल विभाग की गंगोलीहाट, बागेश्वर नगर तथा श्रीनगर में पम्पिंग पेयजल योजना, सिंचाई विभाग की ग्वालगांव भूस्खलन के उपचारात्मक कार्य, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की Precision Manufacturing की कार्यशाला का निर्माण कार्य, खेल विभाग की नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम का निर्माण कार्य शामिल हैं।




Recent Comments