– उपनल कर्मी की बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार रुपये |: गणेश जोशी
देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। नियमितीकरण की प्रक्रिया का खाका तय करके जल्द नियमावली जारी कर दी जाएगी। शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की अनुमति से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अब से भी उपनल कर्मचारियों की बेटी के विवाह में सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। अपनी वर्षों पुरानी मांग पर कार्रवाई से खुश उपनल कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनंदन और सम्मान की असली हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता है, जिसने हर पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी को तोड़ते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया।राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। इसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विभिन्न धरना-प्रदर्शन के दौरान उपनल कर्मियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए उनकी भी समीक्षा की जाएगी
उपनल कर्मियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेंगे: जोशी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब कप्तान अच्छा होता है तब पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले उपनल कर्मचारियों के मृत्य होने पर उनके परिजनों को 15 हजार की राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया गया है। उन्होंने कहा अब किसी भी उपनल कर्मचारी की बेटी की शादी में उपनल की ओर से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उमुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेगी।
उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू: सीएम धामी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments