जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिले बेरोजगार नर्सिंग कर्मी
देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग अधिकारियों का धरना 28वें दिन भी लगातार जारी रहा। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद नर्सिंग अधिकारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
इसी क्रम में धरने पर बैठे बेरोजगार नर्सिंग कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और लंबे समय से लंबित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद धरना स्थल पर मौजूद नर्सिंग कर्मियों में आशा की किरण जगी है।
नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, राजेंद्र कुकरेती,प्रदीप चमोली और किरण शामिल रहे।

Recent Comments